हल्द्वानी। राज्य सूचना आयोग ने नगर निगम के लोक सूचना अधिकारी को नोटिस जारी करते हुए 7 सितंबर 2020 को आयोग में तलब किया है। हल्द्वानी शहर के आरटीआई कार्यकर्ता ने 2 दिसंबर 2019 को नगर निगम के लोक सूचना अधिकारी से हल्द्वानी नगर निगम द्वारा वर्ष 2016 से लेकर वर्ष 2017 तक हुए हल्द्वानी रेलवे भूमि अतिक्रमण सीमांकन प्रक्रिया में हल्द्वानी रेलवे स्टेशन की सीमा से हिमालय स्कूल गौजाजाली तक का नगर निगम की भूमि और उसकी चौहद्दी के निरीक्षण की सूचना मांगी थी। उन्होंने बताया कि सूचना का जवाब न मिलने पर उन्होंने प्रथम अपील की। प्रथम अपील का जवाब न मिलने पर उन्होंने राज्य सूचना आयोग में द्वितीय अपील की राज्य सूचना आयोग ने मामले का संग्यान लेते हुए 7 सितंबर 2020 को आयोग में तलब किया है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


