नैनीताल। जिला मुख्यालय नैनीताल में आज मुख्यालय में कोरोना के 13 नए केस सामने आए हैं। बताया गया है कि इनमें से चार लोग उत्तराखंड उच्च न्यायालय में सेवाएं देते हैं। इनके सेंपल मंगलवार को जांच के लिए भेजे गए थे। शेष नौ लोग कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आकर पाजिटिव हुए हैं। इन्हें तल्लीताल टीआरएच में क्वारन्टाइन किया गया था। बीडी पांडे जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. केएस धामी ने इस खबर की पुष्टि की है। आज आए सभी कोरोना संक्रमितों को आइसोलेशन सेंटर भेज दिया गया है। ? न्यूज़ व्हाट्सएप ग्रुप click now ?
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


