HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: भाजपा नेता नंदन नेगी की माता का निधन, क्षेत्र में शोक...

अल्मोड़ा: भाजपा नेता नंदन नेगी की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

सीएनई रिपोर्टर, पनुवानौला जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धौलादेवी ब्लॉक से एक दुखद समाचार सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य नंदन नेगी की पूजनीय माता श्रीमती गीता नेगी का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

श्रीमती गीता नेगी (73 वर्ष) पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी (भैंसियाछाना) डूंगर सिंह नेगी की धर्मपत्नी थीं। वह लंबे समय से समाज में एक प्रतिष्ठित और मिलनसार व्यक्तित्व के रूप में पहचानी जाती थीं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उन्होंने अपने निवास स्थान ग्राम कुंजा में अंतिम सांस ली।

जागेश्वर धाम में हुआ अंतिम संस्कार

दिवंगत आत्मा का अंतिम संस्कार जागेश्वर स्थित पवित्र श्मशान घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। इस दौरान उनके पुत्र नंदन नेगी सहित परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। नंदन नेगी के मातृ शोक पर क्षेत्र के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में गहरा दुख व्यक्त किया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments