HomeUttarakhandAlmoraउत्तराखंड क्रांति दल ने चायखान में फूंका चुनावी बिगुल

उत्तराखंड क्रांति दल ने चायखान में फूंका चुनावी बिगुल

संगठन विस्तार के साथ केंद्रीय अध्यक्ष के आगमन की तैयारी तेज

CNE REPORTER, लमगड़ा (अल्मोड़ा): अल्मोड़ा जनपद के लमगड़ा ब्लॉक अंतर्गत चायखान में उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की दो महत्वपूर्ण बैठकें संपन्न हुईं। इन बैठकों में जहाँ एक ओर राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर रणनीति बनी और संगठन का विस्तार किया गया, वहीं दूसरी ओर युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष के आगामी अल्मोड़ा आगमन को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की गई।

जनमुद्दों पर चर्चा और संगठन का विस्तार

पहली बैठक में प्रदेश के वर्तमान हालातों, विशेषकर गैरसैण राजधानी, सख्त भू-कानून और मूल निवास 1950 जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। दल की मजबूती के लिए संगठन का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियां की गईं:

  • जिला स्तर: आनंद सिंह बोरा को जिला महामंत्री और विनोद सिंह बोरा को युवा प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
  • ब्लॉक स्तर: राजेंद्र प्रसाद मेलकानी को संगठन मंत्री, जबकि गिरधर सिंह जोखालिया, रूपेश पांडे और हरीश सिंह बिष्ट को लमगड़ा ब्लॉक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
  • युवा प्रकोष्ठ: मनोज सिंह बिष्ट को ब्लॉक उपाध्यक्ष, राजेंद्र कनवाल को संगठन मंत्री और चंद्रमोहन बोरा को ब्लॉक महामंत्री नियुक्त किया गया।

इस बैठक में जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी, केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी, महिला जिलाध्यक्ष दीपा जोशी, युवा जिलाध्यक्ष रघुवर सिंह भाकुनी, केंद्रीय संगठन मंत्री नरेंद्र सिंह बिष्ट, किरन मेहरा, मीनाक्षी, हवालबाग ब्लॉक अध्यक्ष गद्देश मसूनी, कैलाश रावत, दलीप सिंह, विक्रम सिंह, चंदन सिंह, कैलाश बोरा, कमलेश रावत, नितिन सोनू और राहुल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

19 फरवरी के कार्यक्रम की रणनीति

दूसरी बैठक युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रघुवर सिंह भाकुनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें 19 फरवरी को युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी और उनकी टीम के अल्मोड़ा आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कार्यक्रम की सफलता के लिए ब्लॉकवार जिम्मेदारियां सौंपी गईं:

  • नगर व्यवस्था: महानगर अध्यक्ष मोहित शाह।
  • लमगड़ा ब्लॉक: पंकज कपकोटी, विनोद बोरा और आनंद सिंह बोरा।
  • धौलादेवी ब्लॉक: रवि नेगी, अभिषेक बिनौला, पूरन सिंह नेगी और केदार बिष्ट।
  • हवालबाग ब्लॉक: कमलेश मासूनी, गद्देश मसूनी और युवा केंद्रीय संगठन मंत्री नरेंद्र सिंह बिष्ट।
  • ताकुला ब्लॉक: मोहित जोशी, रमेश पांडे, योगेश सिंह बिष्ट और गोकुल नगरकोटी।
  • मचाखली क्षेत्र: विनोद सिंह बिष्ट और मुकेश अधिकारी।

जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

बैठक के दौरान जिला प्रचारक मनोज, कार्यक्रम संचालक कुंदन, राजेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य, गरमपानी के पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल, निर्मला जीना, भुवन चंद्र (ग्राम प्रधान सिरसा), ज्योति आर्या (जिला पंचायत सदस्य), राकेश कपिल, प्रकाश आर्य, बॉबी आर्य, प्रमोद कुमार सहित विभिन्न क्षेत्रों के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments