HomeAccidentनालागढ़ ब्रेकिंग : नेशनल हाईवे 105 बद्दी-स्वारघाट मार्ग पर बाइक पुल से...

नालागढ़ ब्रेकिंग : नेशनल हाईवे 105 बद्दी-स्वारघाट मार्ग पर बाइक पुल से टकराई दो लोगों की मौत

ADVERTISEMENTS

नालागढ़। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के तहत नेशनल हाईवे 105 बद्दी-स्वारघाट मार्ग पर खरूनी गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है घटना बीती रात की बताई जा रही है जब एक बाइक पर सवार दो लोग नालागढ़ की तरफ से मानपुरा जा रहे थे। तो अचानक जैसे ही वह खरूनी पुल के पास पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर फुल से टकरा गई। बाइक पुल से टकराने के कारण दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल भर्ती भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि यह दोनों लोग डाबर इंडिया में काम करते थे और नालागढ़ की तरफ से मानपुरा जा रहे थे दोनों मृतक हिमाचल के ही रहने वाले थे। एक हिमाचल के कांगड़ा का जबकि दूसरा जिला बिलासपुर का रहने वाला था फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments