देहरादून। भाजपा से निष्कासित खानपुर विधानसभा के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की भाजपा में विधिवत दोबारा वापसी हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पार्टी में उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। चैंपियन के कई समर्थक भी इस मौके पर उपस्थित थे। हम आपको बता दें कि भाजपा के कुछ नेता चैपिंयन की घर वापसी से नाराज थे। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी भी पार्टी के प्रदेश हाईकमान के इस फैसले से खफा थे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


