HomeAccidentडंपर और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, 2 घायल, हालत गंभीर-हल्द्वानी रेफर

डंपर और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, 2 घायल, हालत गंभीर-हल्द्वानी रेफर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुयालबाड़ी के पास आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि डंपर से आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जो जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर किया गया। दोनों की हालत गंभीर पाते हुए ​अल्मोड़ा से चिकित्सकों ने उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया। दोनों घायल 108 के माध्यम से हल्द्वानी भेज दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना बुधवार सुबह हुई जब अल्मोड़ा से खैरना जा रहे डंपर (UK01CA7007) की टक्कर सामने से आ रही बाइक (बिना नंबर प्लेट की नई बाइक) से हो गई। बाइक पर सवार कन्हैया कुमार (23) और कमल सक्सेना (27) गंभीर रूप से घायल हो गए।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

पुलिस ने तुरंत पहुंचाया अस्पताल

दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्वारब पुलिस ने तत्परता दिखाई। एसआई मनोज अधिकारी, कांस्टेबल विजय आगरी, आनंद राणा और पुलिस वालंटियर अंकित सुयाल ने तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सुयालबाड़ी पहुंचाया।

घायलों का उपचार और रेफर

सीएचसी में डॉ. साहिद अली, डॉ. कविता जोशी और स्टॉफ नर्स अनुपमा शर्मा की टीम ने घायलों— कन्हैया कुमार (23) निवासी कानपुर देहात और कमल सक्सेना (27) पुत्र राजू सक्सेना निवासी खटीमा का प्राथमिक उपचार किया। इस दौरान अस्पताल के कर्मचारी महेंद्र भंडारी और खीमानंद सुयाल भी मदद के लिए मौजूद रहे।

प्राथमिक उपचार के बाद, दोनों युवकों को हायर सेंटर बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, घायल कन्हैया कुमार की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। हालांकि कुछ समय बाद दोनों घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि डंपर मालिक शिवराज बनौला (जाखनदेवी, अल्मोड़ा) हैं और वाहन चालक दीपांक रावत पुत्र नंदन सिंह चला रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर यह भी बताया जा रहा है इन बाइक सवारों के पीछे इनके कई अन्य साथी युवक भी बाइक से आ रहे थे। उक्त सभी युवक खटीमा में स्थित किसी फैक्ट्री में काम करते हैं, जहां से वे एक साथ मंदिर दर्शन के लिए जागेश्वर को निकले थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments