दीपों की रोशनी में ड्यूटी का जज़्बा — कप्तान मीणा ने कहा “फर्ज़ ही हमारा त्योहार है
सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। दीपावली त्योहार के मद्देनजर जनता की सुरक्षा और जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नैनीताल एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने जनपद में भारी पुलिस बल तैनात किया है।

आज एसएसपी नैनीताल खुद मिठाई लेकर ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिस कर्मियों को दीपावली की बधाई देने पहुंचे। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों की सराहना की और अच्छी ड्यूटी करने के लिए उनका हौसला बढ़ाया।

शहर के मुख्य बाजारों और चौराहों पर पुलिसकर्मी सतर्क दिखे और हर आने-जाने वाले पर नजर रखी गई।
घर से दूर ड्यूटी कर रहे जवानों को दी शुभकामनाएं
नैनीताल एसएसपी ने दीपावली पर्व पर घर-परिवार से दूर रहकर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों के बीच अचानक पहुंचकर उन्हें मिठाई वितरित की। अपने जनपद पुलिस मुखिया को ड्यूटी पॉइंट पर अचानक देखकर जवानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों से बातचीत की और त्यौहार के माहौल को लेकर जानकारी भी ली। उन्होंने जवानों का मनोबल बढ़ाया।

इन प्वाइंट्स पर किया पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित
उन्होंने नैनीताल बैंक तिराहा, रोडवेज स्टेशन, ओके होटल, हल्द्वानी बाजार क्षेत्र, ताज चौराहा, फल मंडी, कैंसर तिराहा, आईटीआई तिराहा, मुखानी चौराहा, लाल डांट तिराहा, सेंट्रल हॉस्पिटल तिराहा, कुसुमखेड़ा तिराहा, चंबलपुल, पंचक्की तिराहा, कोलटैक्स तिराहा, बीरशिवा तिराहा, तिकोनिया समेत अन्य ड्यूटी प्वाइंट पर लगे सभी पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित किया। सभी कर्मियों ने भी मुस्कुराते हुए एसएसपी नैनीताल को बधाई दी।

इस दौरान प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी, नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, अमर चंद्र शर्मा प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, महेश चंद्र निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम, दिनेश जोशी थानाध्यक्ष मुखानी, समेत संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

