HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : ताला तोड़ चोरी का प्रयास करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

अल्मोड़ा : ताला तोड़ चोरी का प्रयास करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

अल्मोड़ा, 22 अगस्त। रानीखेत तहसील अंतर्गत तिपौला गांव में रात घर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। यह दोनों मूल रूप से बजांग जिले के निवासी हैं।
मालूम हो कि गत दिनों रानीखेत तहसील के निकटवर्ती ग्राम तिपौला में एक घर का ताला तोड़कर चोरी का असफल प्रयास हुआ था। जिसकी तहरीर गत दिवस निसार पुत्र मुनीर अहमद निवासी सरना गार्डन रानीखेत ने कोतवाली रानीखेत में दी थी। पुलिस ने इस पर कार्यवाही करते हुए तहरीर के आधार पर करण भंडारी पुत्र राम बहादुर भंडारी हाल निवासी नाई मोहल्ला, कैंट स्कूल रानीखेत तथा दीपक राणा पुत्र धन बहादुर राणा हाल निवासी ग्राम तिपौला, रानीखेत के खिलाफ धारा 380, 457 व 411 भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत किया। ये दोनों मूल रूप से ग्राम सुबेदा, गाविश, जिला बजाॅग के निवासी हैं। मामले की विवेचना उप निरीक्षक प्रदीप कुमार भट्ट द्वारा की जा रही थी। दौराने विवेचना पूछताछ एवं सुरागरसी पतारसी करने के फलस्वरूप शनिवार को विवेचक ने मय टीम के साथ उक्त दोनों आरोपियों को थापा स्टेट रानीखेत से आगे गनियाद्योली की तरफ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इन्हें अब न्यायालय पेश किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments