HomeBreaking Newsएम्स ऋषिकेश में मिले 26 नए कोरोना मरीज

एम्स ऋषिकेश में मिले 26 नए कोरोना मरीज

देहरादून। एम्स ऋषिकेश में पिछले 24 घंटे में 26 लोगों की कोरोना सेंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनमें 16 स्थानीय लोग भी शामिल हैं। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि वीरभद्र मार्ग, ऋषिकेश निवासी 24 वर्षीय पुरुष, रेलवे रोड निवासी 25 वर्षीय पुरुष, रेलवे रोड निवासी 27 वर्षीय पुरुष व एक अन्य 27 वर्षीया महिला की कोविड सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खैरीकलां श्यामपुर ऋषिकेश निवासी 30 वर्षीय पुरुष, शिवा कॉलोनी आवास विकास निवासी 78 वर्षीय पुरुष, बापूग्राम निवासी 56 वर्षीय पुरुष, ऋषिकेश नगर क्षेत्र निवासी 39 पुरुष की कोविड सैंपल रिपोर्ट पॉजि​टिव पाई गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

चंद्रेश्वनगर नगर, ऋषिकेश निवासी 23 वर्षीय पुरुष, जयराम आश्रम क्षेत्र निवासी 25 वर्षीया महिला, मीरानगर बापूग्राम निवासी 28 वर्षीय पुरुष, हरिद्वार मार्ग ऋषिकेश निवासी 70 वर्षीया महिला, रायवाला, ऋषिकेश निवासी 50 वर्षीय पुरुष, चंद्रेश्वरनगर निवासी 26 वर्षीया महिला व एक अन्य 52 वर्षीय पुरुष, गुमानीवाला ऋषिकेश निवासी 27 वर्षीय पुरुष की कोविड सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा पुरोला, उत्तरकाशी निवासी 55 वर्षीय पुरुष, पीर बाजार ज्वालापुर, हरिद्वार निवासी 71 पुरुष, रुड़की हरिद्वार निवासी 68 पुरुष, भगवानपुर, हरिद्वार निवासी 25 वर्षीय पुरुष, शिवालिकनगर, हरिद्वार निवासी 51 वर्षीय पुरुष, मोतीबाजार, हरिद्वार निवासी 65 वर्षीय पुरुष, रुद्रपुर उधमसिंहनगर निवासी 66 वर्षीया महिला, टिहरी गढ़वाल निवासी 23 वर्षीय पुरुष, घोसीपुरा फकीरगंज, उत्तरप्रदेश निवासी 10 वर्षीय किशोर, गौंसारी, गजा टिहरी गढ़वाल निवासी 29 वर्षीय पुरुष की एम्स में ली गई कोविड सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments