HomeBreaking Newsएम्स ऋषिकेश में पिछले 24 घंटो में दो कोरोना पॉजिटिव की मौत

एम्स ऋषिकेश में पिछले 24 घंटो में दो कोरोना पॉजिटिव की मौत

देहरादून। एम्स ऋषिकेश में पिछले 24 घंटे में विभिन्न गंभीर रोगों से ग्रसित दो कोरोना पॉजिटिव रोगियों की मौत हो गई। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि गुरुनानक कॉलोनी, ज्वालापुर हरिद्वार निवासी 58 वर्षीया हाईपरटेंशन से ग्रसित महिला जो कि बीते बुधवार को उल्टी व सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर एम्स आई थी। उक्त मरीज की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोविड वार्ड में रखा गया था, जहां शुक्रवार देरशाम उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। दूसरा मामला गागलहेड़ी, सहारनपुर यूपी निवासी 38 वर्षीय पुरुष जो कि बीती 17 अगस्त को एम्स में भर्ती हुआ था। जिसे पिछले कुछ दिनों से बुखार व गले में सूजन की शिकायत थी। उक्त मरीज एचआईवी पॉजिटिव था, कोविड सैंपल पॉजिटिव आने पर उसे कोविड वार्ड में रखा गया था। जहां उपचार के दौरान उक्त मरीज की शुक्रवार शाम मौत हो गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments