मोटाहल्दू। देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने संघठन का विस्तार करते हुए मण्डल अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल की संस्तुति पर युवा मार्बल व्यवसाई राजेन्द्र सिंह अधिकारी को कुमाऊं मण्डल का मंडलीय सचिव मनोनीत किया है। राजेन्द्र सिंह अधिकारी ने कहा कि संगठन ने उनके उपर जो विश्वास दिखाया है और जो जिम्मेदारी दी है उस पर वह पूरी तरह से खरे उतरेंगे, उन्होंने संघठन का आभार जताया है। इस दौरान अधिकारी की नियुक्ति पर प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, कॉर्डिनेटर जगमोहन चिलवाल, डॉ बालम सिंह बिष्ट, आफताब हुसैन, हरजीत चड्ढा, प्रदेश सचिव रमेश जोशी, घनश्याम वर्मा, मनोज बिष्ट, अचिंत बीर सिंह, विनोद गोयल, सुरेश बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट ने बधाई दी है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


