HomeBreaking Newsपंचायत चुनाव में नामांकन पत्र भरने पहुंचे ग्राम प्रहरी को आया हार्ट...

पंचायत चुनाव में नामांकन पत्र भरने पहुंचे ग्राम प्रहरी को आया हार्ट अटैक, मौत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। अपने भाई की पत्नी का नामांकन पत्र भरने आए ग्राम प्रहरी को अचानक विकासखंड परिसर में ही हार्ट अटैक आ गया। उन्हें आनन—फानन में निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गय, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विकासखंड भिकियासैंण में ग्राम पंचायत सोली से प्रधान पद हेतु अपनी भाई की पत्नी रेनू देवी पत्नी दिनेश चंद्र का नामांकन पत्र भरने आज शुक्रवार को 52 साल के गोविद प्रसाद आए थे।

अचानक गोविंद प्रसाद को विकासखंड परिसर में ही लगभग एक बजे गश खाकर नीचे गिर गए। विकासखंड के राजकीय वाहन से तुरंत उन्हें परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शनिवार को रामगंगा त्रिवेणी घाट में होगा अंतिम संस्कार

मालूम हों कि मृतक गोविन्द प्रसाद ग्राम सोली में ग्राम प्रहरी पद पर नियुक्त थे। इस दर्दनाक हादसे से पूरा गांव स्तब्ध है। मृतक का कल शनिवार को रामगंगा त्रिवेणी शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं तहसील भिकियासैंण के ग्राम प्रहरियों ने भी घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

What Are Symptoms Of Heart Attacks

हार्ट अटैक के प्रारंभिक लक्षण

हार्ट अटैक के प्रारंभिक लक्षणों में सीने में दर्द या बेचैनी, सांस फूलना, थकान, मतली, उल्टी, और बाएं हाथ या जबड़े में दर्द शामिल हो सकते हैं।

हार्ट अटैक के कुछ सामान्य प्रारंभिक लक्षण इस प्रकार हैं:

सीने में दर्द या बेचैनी: यह एक आम लक्षण है जो छाती के बीच में महसूस हो सकता है, और यह दबाव, जकड़न, या दर्द जैसा महसूस हो सकता है।

सांस फूलना: यह सीने में दर्द के साथ या बिना भी हो सकता है.

थकान: कुछ लोगों को बिना किसी स्पष्ट कारण के थकान महसूस हो सकती है.

मतली या उल्टी: कुछ लोगों को मतली या उल्टी का अनुभव हो सकता है।

बाएं हाथ या जबड़े में दर्द: यह दर्द सीने में दर्द के साथ या बिना भी हो सकता है।

अन्य संभावित लक्षणों में शामिल हैं:

  • ठंडा पसीना आना
  • चक्कर आना या हल्कापन महसूस होना
  • पेट दर्द
  • चिंता या घबराहट
  • बेहोशी

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि हर व्यक्ति को हार्ट अटैक के समान लक्षण नहीं होते हैं। कुछ लोगों को बहुत कम या बिना किसी लक्षण के हार्ट अटैक आ सकता है, जिसे “साइलेंट हार्ट अटैक” कहा जाता है. यदि आपको लगता है कि आपको हार्ट अटैक हो रहा है, तो तुरंत चिकित्सा सहायता लें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments