HomeUttarakhandAlmoraखतरे की जद में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जागेश्वर

खतरे की जद में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जागेश्वर

बरसात के सीजन में जीर्ण भवन को खतरा

डीएम से मिला क्षेत्र का प्रतिनिधिमंडल

सीएनई रिपोर्टर, जागेश्वर। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जागेश्वर का विशालकाय भवन जीर्ण—क्षीण स्थिति में है। मानसून सीजन में अतिवृष्टि के चलते विद्यालय भवन को कभी भी खतरा हो सकता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उल्लेखनीय है कि विद्यालय के अभिभावकों व क्षेत्रीय नागरिकों का एक शिष्टमंडल जागेश्वर स्थित एकमात्र राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की समस्या को लेकर मिला।

शिष्टमंडल ने डीएम को बताया कि विद्यालय में वर्तमान में 62 विद्ययार्थी अध्यनरत हैं, लेकिन विगत कई सालों से इस विद्यालय का भवन जीर्ण—क्षीर्ण स्थिति में है।

ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि मानसून सीजन में यदि भारी बरसात के बीच इस भवन को खतरा पैदा हो सकता है। किसी भी संभावित अप्रिय घटना को रोकने के लिए भवन को ध्वस्त करने के लिए आदेश जारी करने की मांग की।

ज्ञापन देने वालों में चित्रगुप्त अखाड़ा के महामंडलेश्वर लाल बाबा, प्रकाश चंद्र भट्ट, हिमांशु भट्ट, विनोद भट्ट, चंदन लाल, दीप चंद्र, सुभाष चंद्र आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments