HomeBreaking Newsहल्द्वानी : नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप बरामद, बनभूलपुरा से दो गिरफ्तार

हल्द्वानी : नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप बरामद, बनभूलपुरा से दो गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के क्रम में सख्त रुख अपनाते हुए जिले भर में मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस व एसओजी टीम ने दो अलग—अलग मामलों में नशे के इंजेक्शनों के दो सौदागरों की गिरफ्तारी की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गठित पुलिस टीमों द्वारा 02 अलग अलग मामलों में 02 अभियुक्तों को नशीले इंजेक्शनों की बड़ी कुल 248 इंजेक्शनों की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पहले मामले में पुलिस टीम द्वारा रामपुर रोड, गन्ना सेंटर के पास, हल्द्वानी से आशिफ मलिक उर्फ आशू पुत्र नासिर मलिक निवासी लाइन नं. 14, वार्ड नं. 23, थाना बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया।

उसके कब्जे से 100 Buprenorphine Injection, 100 Avil Injection के (कुल-200 इंजेक्शन) बरामद हुए। उसके खिलाफ धारा 8/22 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

बरेली से होती है खरीद

आशिफ ने पूछताछ में बताया कि वह नशीले इंजेक्शन उत्तर प्रदेश के बहेड़ी, जनपद बरेली में रोडवेज बस अड्डे के पास स्थित एक व्यक्ति किशन से खरीदता है। इन्हें फिर हल्द्वानी में युवाओं को ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाता है।

पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी संजीत राठौर, चौकी प्रभारी टीपी नगर एसआई मनोज कुमार, HC संजीत राणा ANTF, कांस्टेबल राजेन्द्र जोशी, हेड कांस्टेबल दिगम्बर सनवाल, कांस्टेबल एसओजी संतोष बिष्ट, युगल मिश्रा व तारा ठाकुर शामिल रहे।

दूसरे मामले में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान इंडियन बैंक के सामने, बरेली रोड, हल्द्वानी से सलिक अहमद पुत्र जमील अहमद निवासी गौजाजाली उत्तर, थाना बनभूलपुरा, उम्र 52 वर्ष को गिरफ्तार किया।

उसके कब्जे से 24 Buprenorphine Hydrochloride Injection व 24 Avil Injection कुल-48 नशीले इंजेक्शन बरामद कर गिरफ्तार किया है। उक्त के विरूद्ध एफआईआर संख्या- 225/2025, धारा- 8/22 NDPS Act पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी मंडल प्रभारी एसआई प्रेम विश्वकर्मा, कांस्टेबल ललित मेहरा, अमर सिंह, हेड कांस्टेबल संजीत राणा, राजेंद्र जोशी, संतोष सिंह आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments