HomeUttarakhandBageshwarSBI केवल बैंकिंग तक ही सीमित नहीं, समाज कल्याण को भी तत्पर

SBI केवल बैंकिंग तक ही सीमित नहीं, समाज कल्याण को भी तत्पर

70वें स्थापना दिवस पर 15 कर्मचारियों की किया रक्तदान

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। भारतीय स्टेट बैंक ने अपने 70वें स्थापना दिवस पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक रक्तदान शिविर आयेाजित किया। इस अवसर पर कुल 15 कर्मचारियों ने रक्तदान किया।

ADVERTISEMENTSAd

बैंक अधिकारियों (SBI) ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जो कई जिंदगियों को बचा सकता है। इस दौरान रेडक्रॉस सोसायटी ने भी उन्हें सहयोग किया। बैंक प्रबंधक आशुतोष राठौर ने बताया कि एसबीआई केवल बैंकिंग तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वह हर समय समाज के कल्याण के लिए भी तत्पर है।

इस तरह के आयोजन आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। सहायक प्रबंधक तारा जोशी ने कहा कि इस तरह की पहल न केवल रक्त की कमी को दूर करती हैं, बल्कि समाज में जागरूकता भी बढ़ाती हैं। जिसे वह अनवरत जारी रखेंगे।

इस मौके पर रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण, प्रदेश प्रतिनिधि दीपक पाठक, आरपी कांडपाल, वेद प्रकाश पांडे, दर्शन रावत, सुशांत सिंह, कमल आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments