HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : नेशनल हाईवे पर गड्ढे भरकर यूथ कांग्रेस ने जताया विरोध

लालकुआं : नेशनल हाईवे पर गड्ढे भरकर यूथ कांग्रेस ने जताया विरोध

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हेम जोशी

लालकुआं। नेशनल हाईवे पर हो रहे गड्ढे और राज्य में ठप पड़े विकास कार्यों से नाराज यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने यहां नेशनल हाईवे पर एकत्र होकर सड़कों पर सांकेतिक रूप से गड्ढे भर कर सरकार को जगाने का काम किया। यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्य में विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हैं इसके अलावा नेशनल हाईवे पर विशालकाय गड्ढे बने हुए हैं, पता ही नहीं चलता कि सड़कों में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क जिसकी वजह से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं

मगर क्षेत्रीय विधायक और सरकार के जनप्रतिनिधि नेशनल हाईवे को दुरुस्त करवाने में नाकाम साबित हो रहे हैं और इसका खामियाजा राहगीरों और आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सीधे तौर पर कहा है कि यदि सरकार नेशनल हाईवे के गड्ढों को जल्द से जल्द भरवाने का काम नहीं करती है तो सभी कार्यकर्ता उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

इधर उत्तराखंड किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव दीपक बत्रा ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से विकास कार्य ठप पड़े हैं इसका जीता जागता उदाहरण नेशनल हाईवे पर बने गड्ढे हैं उन्होंने कहा कि सरकार नेशनल हाईवे के गड्ढे भरने में नाकाम साबित हो रही है यदि जल्द ही जन भावनाओं के अनुरूप सरकार काम करना शुरू नहीं करती है और हाईवे के गड्ढे नहीं भरे जाते हैं तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन को बाध्य होगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments