बागेश्वर : आपद प्रभावितों की रेडक्रास सोसायटी ने की मदद

0
बागेश्वर : आपद प्रभावितें की रेडक्रास सोसायटी ने की मदद
बागेश्वर : आपद प्रभावितें की रेडक्रास सोसायटी ने की मदद

15 परिवारों को तिरपाल, कंबल तथा किचन सेट वितरित

सीएई रिपोर्टर, बागेश्वर। आपदा प्रभावितों को रेडक्रास सोसायटी ने मदद की है। आशियाना अभियान के तहत 15 परिवारों को तिरपाल, कंबल तथा किचन सेट वितरित किए हैं। यह अभियान मानसूनकाल तक चलता रहेगा।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

वर्षा के कारण लोग बेघर होने लगे हैं। घरों की छत उड़ रही है। पुराने घर टपक रहे हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए रेडक्रास आगे आया है। फटगली, सेल्टा, मगरुप्रहरी, तालड़ आदि गांवों में आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की।

सोसायटी के चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण ने बताया कि वर्षा काल में ग्रामीणों को सबसे बड़ी चिंता सुरक्षित आश्रय तथा दैनिक जीवन के जरूरी संसाधनों की होती है। हमारी कोशिश है कि ऐसे परिवारों तक समय पर राहत पहुंचाई जाए, जिससे उनकी पीड़ा कुछ हद तक कम की जा सके।

इस अवसर पर आलोक पांडे, ललित मोहन जोशी, देवेंद्र गोस्वामी, मोहिउद्दीन अहमद तिवाड़ी, वेद प्रकाश पांडे, आरपी कांडपाल, योगेश जोशी, हिमांशु जोशी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS