HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर वन प्रभाग में कार्यरत रेंजर श्याम सिंह करायत का स्थानान्तरण

बागेश्वर वन प्रभाग में कार्यरत रेंजर श्याम सिंह करायत का स्थानान्तरण

अधिकारियों—कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। बागेश्वर वन प्रभाग में कार्यरत रेंजर श्याम सिंह करायत का इसी पद पर जनपद चम्पावत स्थानांतरण हो गया है। उनके स्थानांतरित होने पर विभागीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

प्रभाग के चिंतन मंथन सभागार में आयोजित विदाई समारोह में श्री करायत को एक कुशल ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी बताते हुए उनके बागेश्वर वन प्रभाग में किये गए कार्यों की सराहना की गई।

इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान बृक्ष मित्र किशन सिंह मलड़ा, सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments