हल्द्वानी से बागेश्वर आ रही जीप दुर्घटनाग्रस्त

0
हल्द्वानी से बागेश्वर आ रही जीप दुर्घटनाग्रस्त
हल्द्वानी से बागेश्वर आ रही जीप दुर्घटनाग्रस्त

सीएनई ​रिपोर्टर, बागेश्वर। बागेश्वर-गरुड़ मार्ग स्थित हरिद्वारछीना के पास बुधवार की सुबह एक जीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।


ADVERTISEMENTS

जीप हल्द्वानी से बागेश्वर की ओर आ रही थी। जीप में बैठे मंडलसेरा निवासी 22 वर्षीय प्रेम राम पुत्र शंकर राम तथा 25 वर्षीय भरत कुमार पुत्र हरीश राम चोटिल हो गए।

दोनों को जिला अस्पताल भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS