HomeUttarakhandBageshwarव्यापारिक एवं औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देना प्रशासन की प्राथमिकता

व्यापारिक एवं औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देना प्रशासन की प्राथमिकता

ADVERTISEMENTS

जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें उद्यमियों एवं व्यापारियों से जिलाधिकारी ने संवाद स्थापित किया। उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। समाधान के निर्देश दिए। कहा कि व्यापारिक एवं औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने जनपद में ऊन उद्योग को सुदृढ़ करने के लिए ऊन बैंक की स्थापना का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

बुधवार को जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में एकल खिड़की पोर्टल से प्राप्त कुल नौ व्यावसायिक प्रस्तावों पर चर्चा की गई। जिनमें सोलर प्लांट पांच, इलेक्ट्रानिक निर्माण एक, पैथोलाजी लैब एक, होटल एक से संबंधित प्रस्ताव शामिल थे। विस्तृत चर्चा के उपरांत लगभग पांच करोड़ रुपये लागत के आठ प्रस्तावों को अनुमोदित किया गया।

साथ ही उत्तराखंड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम नीति के अंतर्गत ब्याज प्रोत्साहन सहायता योजना में तीन इकाइयों को कुल 3,34,565 की राशि के ब्याज उपादान दावे स्वीकृत किए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी एनएस. नवियाल, उद्योग महाप्रबंधक चंद्र मोहन, प्रबंधक अमित रावत आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments