HomeBreaking Newsउत्तराखंड में मानसून की दस्तक, जानिए कहां—कहां होगी बारिश

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक, जानिए कहां—कहां होगी बारिश

ADVERTISEMENTS

मौसम विभाग ने 7 दिन तक का जारी किया अलर्ट

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून। उत्तराखंड में इस बार मानसून करीब एक सप्ताह पूर्व दस्तक देने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को प्रदेश के कुछ जनपदों में प्री—मानसून की बारिश शुरू होने की संभावना है। विभाग का अनुमान है कि इस साल पूर्व से छह फ़ीसदी अधिक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आज से पूरे सात दिन का अलर्ट भी जारी किया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

उत्तराखंड में मानसून : मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार आज राज्य के 11 जिलों में बारिश होगी। इन जिलों में 6 गढ़वाल मंडल के हैं तो 5 कुमाऊं मंडल के हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया है।

उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी और चमोली जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।

बताया गया है कि बुधवार को प्रदेश के कुछ जिलों में मानसून प्रवेश कर सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल पिछले सालों के मुकाबले 6 दिनों की जल्दी के साथ मानसून प्रवेश कर रहा है। जबकि पूरे सीजन में इस बार 6 फ़ीसदी अधिक बारिश होने की भी संभावना है।

कहीं-कहीं 40 से 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 11 जून को देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं मैदानी जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 16 जून तक प्रदेश भर में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावनाएं है।

देहरादून का तापमान 39.8 डिग्री पहुंचा

उधर,मंगलवार की प्रदेश के मैदानी जिलों में गर्मी ने अपने तेवर दिखाए। मंगलवार को देहरादून का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से पार पहुंच गया। इससे उमस भरी गर्मी से लोग दिन भर परेशान रहे। आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून का अधिकतम तापमान 4 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 39.8 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से ढाई डिग्री बढ़ोतरी के साथ 25.7 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में आज मौसम के बदलने के साथ गर्मी से राहत मिलने के आसार बन रहे है।

लेटस्ट मौसम विभाग

पूर्व में यह माना जा रहा था कि देश में मानसून की दस्तक के बाद करीब 11 मई तक मानसून उत्तराखंड में भी दाखिल हो जाएगा, लेकिन अब मौसम वैज्ञानिक आने वाले 2 से 3 दिनों के भीतर मानसून नहीं पहुंचने की उम्मीद लगा रहे हैं। यानी अब प्रदेश में 15 जून या इसके बाद ही मानसून पहुंच पाएगा। देहरादून समेत गढ़वाल मंडल में भी मौसम बदला हुआ नजर आया और आसमान में भी बादल छाए रहे। इसके बावजूद उमस के चलते गर्मी से लोगों की दिक्कतें बरकरार रहेगी।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments