HomeUttarakhandAlmoraउपलब्धि : राइंका हवालबाग चुना गया एटीएल (अटल टिंकरिंग लैब्स) स्कूल ऑफ...

उपलब्धि : राइंका हवालबाग चुना गया एटीएल (अटल टिंकरिंग लैब्स) स्कूल ऑफ द मंथ

ADVERTISEMENTS

एटीएल इंचार्ज डॉ कपिल नयाल ‘एक्जेएम्प्लेरी टीचर ऑफ़ चेंज’ नामित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग की अटल टिंकरिंग लैब को नीति आयोग भारत सरकार के अटल इन्नोवेशन मिशन के अंतर्गत एटीएल स्कूल ऑफ़ द मंथ चुना गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य व अटल टिंकरिंग लैब इंचार्ज डॉ कपिल नयाल ने बताया की इससे पूर्व भी विद्यालय की एटीएल को नौ बार एटीएल स्कूल ऑफ द मंथ एवं स्टार एटीएल आफ इंडिया भी चयनित किया जा चुका है। इस हेतु विद्यालय को अटल इन्नोवेशन मिशन नीति आयोग द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया है। इसके साथ ही लैब की उपलब्धियों के दृष्टिगत एटीएल इंचार्ज डॉ कपिल नयाल को अटल इन्नोवेशन मिशन द्वारा इन्नोवेशन और क्रिएटिविटी को बढ़ावा देने के लिए ‘एक्जेएम्प्लेरी टीचर ऑफ़ चेंज’ नामित किया गया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

डॉ नयाल ने बताया कि लैब में हो रहे नवाचारों, विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए इन्नोवेटिव मॉडल, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त वैज्ञानिकों के व्याख्यान तथा वर्ष 2018 से लगातार एटीएल की उपलब्धियां के आधार पर यह चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा जनपद के लगभग 40 विद्यालयों तथा नैनीताल जनपद के 6 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अटल टिंकरिंग लैब का भ्रमण कर हैंडस ऑन के माध्यम से रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व 3D प्रिंटिंग से संबंधित नवाचारों को सीखा है।

विद्यालय के दो छात्र रितिक नेगी व राहुल नेगी अपने इन्नोवेटिव मॉडलों को राष्ट्रीय कार्यशाला देहरादून में प्रदर्शित कर चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने हवालबाग भ्रमण के दौरान अटल टिंकरिंग लैब की स्टाल में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल रोबोट, ड्रोन ,स्मार्ट डस्टबिन, स्मार्ट वॉटर डिस्पेंसर, ब्लाइंड स्टिक, होम ऑटोमेशन एवं 3D प्रिंटर से बनाए गए विभिन्न मॉडलों का अवलोकन कर चुके हैं एवं इसके लिए विद्यार्थियों एवं अटल इंचार्ज डॉ कपिल नयाल की सराहना कर चुके हैं। इसी माह अपने हवालबाग भ्रमण पर शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत भी विद्यार्थियों द्वारा बनाये इन्नोवेटिव मॉडल्स और प्रोटोटाइप्स की सराहना कर चुके हैं।

जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे, एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति सतपाल सिंह बिष्ट, यूके के उद्योगपति राज भट्ट, अमेरिका के वरिष्ठ इंजीनियर संजय उप्रेती एवं मनोज बिष्ट और ऑस्ट्रेलिया के प्रोफेसर राकेश जोशी सहित कई गणमान्य लोगों ने लैब का भ्रमण कर इसमें किये जा रहे कार्यों की सराहना की है। लैब की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंह मुस्यूनी, पीटीए अध्यक्षा गंगा देवी सहित कई अभिभावकों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments