HomeUncategorizedअल्मोड़ा : बिना सत्यापन कराए कारपेंटर रखने पर 10 हजार का चालान

अल्मोड़ा : बिना सत्यापन कराए कारपेंटर रखने पर 10 हजार का चालान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। बगैर सत्यापन दुकानदार को कारपेंटर रखना भारी पड़ गया। जांच को आई पुलिस टीम ने दुकानदार पर 10 हजार का कोर्ट चालान कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd

उल्लेखनीय है कि एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में वृहद सत्यापन अभियान चलाकर संदिग्धों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये हैं।

जिस क्रम में आज प्रभारी चौकी धारानौला आनन्द बल्लभ कश्मीरा द्वारा मय टीम के धारानौला क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान फर्नीचर की दुकान पर बिना सत्यापन कारपेंटर रखने वाले फर्नीचर दुकान स्वामी के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर 10 हजार रुपये का कोर्ट चालान किया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments