HomeUttarakhandNainitalरक्षाबंधन पर नैनीताल पुलिस ने निभाया सुरक्षा और विश्वास का संकल्प

रक्षाबंधन पर नैनीताल पुलिस ने निभाया सुरक्षा और विश्वास का संकल्प

SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जनपदवासियों को दी शुभकामनाएं

ब्रह्माकुमारी बहनों ने पुलिस अधिकारियों और जवानों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए जनसुरक्षा और जनसेवा के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर पुलिस जनसंपर्क अधिकारी हेमा ऐठानी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा, जबकि ब्रह्माकुमारी बहनों ने भी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति स्नेह, सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

ADVERTISEMENTS

रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस जनसंपर्क अधिकारी हेमा ऐठानी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का पर्व नहीं है, बल्कि यह रक्षा, जिम्मेदारी और विश्वास के संकल्प का भी प्रतीक है। नैनीताल पुलिस इसी भावना के अनुरूप जनपदवासियों की सुरक्षा, सम्मान और विश्वास की रक्षा के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास का रिश्ता जितना मजबूत होगा, उतना ही सुरक्षित और बेहतर समाज का निर्माण संभव होगा।

ब्रह्माकुमारी बहनों ने पुलिस कर्मियों को बांधी राखी

रक्षाबंधन के अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने भी नैनीताल पुलिस के अधिकारियों और जवानों की कलाई पर राखी बांधी। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी., पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात डॉ. जगदीश चंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति स्नेह, सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

राखी बांधने के दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों ने पुलिस कर्मियों के सुरक्षित एवं सफल कार्यकाल की कामना की। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने भी इस आत्मीय पहल के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

जनसुरक्षा नैनीताल पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि जनसेवा और जनसुरक्षा नैनीताल पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करे और पुलिस के प्रति उसका विश्वास और अधिक मजबूत हो, इसके लिए नैनीताल पुलिस पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है।

उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत के समय आम नागरिक के साथ खड़े रहना और उसे सुरक्षा का भरोसा देना भी पुलिस के दायित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने समस्त जनपदवासियों से रक्षाबंधन का पावन पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की।

उन्होंने सभी जनपदवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और सुरक्षित जीवन की कामना करते हुए कहा कि पर्व समाज में आपसी विश्वास और भाईचारे को मजबूत करने का अवसर भी प्रदान करते हैं। नैनीताल पुलिस इसी भावना के साथ नागरिकों की सुरक्षा और सेवा के लिए निरंतर तत्पर है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments