HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा : डंपर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, महिला का हाथ कटकर...

किच्छा : डंपर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, महिला का हाथ कटकर अलग हुआ; चार घायल

ADVERTISEMENTSAd

ऊधम सिंह नगर | किच्छा के आदित्यनाथ चौक पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बाजपुर से बजरी लेकर जा रहे एक डंपर ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी, जिससे ई-रिक्शा में सवार एक महिला समेत चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे में महिला का एक हाथ बाजू से कटा और दूसरा हाथ कुचल गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

घायल महिला की पहचान राजकुमारी (35) पत्नी संजीत निवासी पंजाबी मोहल्ला नई बस्ती वार्ड नंबर 16 किच्छा के रूप में हुई है। हादसे में उनका एक हाथ बाजू से कट गया, जबकि दूसरा हाथ कुचल गया। इसके अलावा उनकी दोनों आंखों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा सड़क क्रॉस कर रहा था तभी हादसा हो गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक गोविंद का बाएं पैर का अंगूठा कट गया है, जबकि दो अन्य घायलों को भी अस्पताल लाया जा रहा है।

रुद्रपुर : मामूली बात पर पहले बेरहमी से पीटा, फिर गला दबा कर दी हत्या

होने वाले दामाद संग भागी सास, 16 अप्रैल को होनी थी बेटी की शादी

शेयर मार्केट में गंवा दिए डेढ़ करोड़ रुपये, डिप्रेशन में कर ली आत्महत्या

शेयर मार्केट में गंवा दिए डेढ़ करोड़ रुपये, डिप्रेशन में कर ली आत्महत्या

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments