HomeUttarakhandBageshwarपहाड़ घूमने आया रुसी नागरिक के साथ हादसा, महिलाओं ने किया रेस्क्यू

पहाड़ घूमने आया रुसी नागरिक के साथ हादसा, महिलाओं ने किया रेस्क्यू

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़। पहाड़ घूमने आया एक विदेशी नागरिक अमस्यारी गांव के पास फिसल गया और खेत में असंतुलित होकर गिर गया। उसके पैर में चोट आ गई, जिससे वह घायल हो गया। गांव की महिलाओं ने उसे घायलावस्था में खेत में पड़ा देखा और सड़क मार्ग तक पहुंचाया। इसके बाद वह अपने साथी के साथ एक निजी वाहन में बैठकर अमस्यारी से रवाना हो गया।

रूसी नागरिक बोरिस उम्र 55 वर्ष अपने साथी इगोर उम्र 54 वर्ष के साथ टूरिस्ट वीजा पर इन दिनों भारत में घूमने आया है। इगोर पेशे से सर्जन है। अपने भ्रमण के तहत बोरिस शनिवार देर सायं ग्वालदम से गरुड़ की ओर पैदल घूमने निकला। अमस्यारी गांव के पास उसका पैर फिसल गया और वह असंतुलित होकर एक खेत में गिर गया।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

घास लेकर घर को लौट रही महिलाओं ने उसे घायलावस्था में देखा। उसे सड़क की ओर लाने लगे। तीनों एक निजी वाहन से गरुड़ की ओर चल दिए। गरुड़ से आगे भेटा गांव में स्थित एक होम स्टे में वे ठहर गए। सूचना मिलते ही बैजनाथ के थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी दलबल के साथ होम स्टे में पहुंचे और जांच की। थानाध्यक्ष नगरकोटी ने बताया कि तीनों साथी टूरिस्ट वीजा पर घूमने यहां आए हैं।

होम स्टे संचालक पर गिरी गाज, पुलिस ने 5 हजार का काटा चालान

गरुड़। रूसी नागरिकों को होम स्टे में ठहराना होम स्टे संचालक पंकज लोहुमी को भारी पड़ गया। पुलिस ने बिना सूचना दिए विदेशी नागरिकों को ठहराने के आरोप में संचालक लोहुमी का पुलिस एक्ट 52 (3)/ 84 के तहत चालान कर दिया। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि होम स्टे संचालक का पांच हजार का चालान काटा गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments