HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : दुष्कर्म प्रकरण में रानीखेत में कांग्रेस का प्रदर्शन, ​विधायक का...

रानीखेत : दुष्कर्म प्रकरण में रानीखेत में कांग्रेस का प्रदर्शन, ​विधायक का पुतला फूंका

रानीखेत/अल्मोड़ा। दुष्कर्म प्रकरण को लेकर रानीखेत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी का पुतला फूंक कर अपने गुस्से का इजहार किया। कांग्रेस कार्यकर्ता यहां गांधी चौक में एकत्रित हुए और उन्होंने भाजपा के विधायक के खिलाफ जोरदार नारे लगाये।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि विगत दिनों सोशल मीडिया में द्वाराहाट की एक महिला की वीडियो वायरल हुई। जिसमें उसने विधायक के खिलाफ तमाम आरोप लगाते हुए खुद एवं अपनी बच्ची की सुरक्षा की मांग की है। इस मामले में महिला की ओर से पुलिस को तहरीर भी सौंप दी गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से तत्काल आरोपी विधायक को बर्खास्त करने की मांग की। कहा कि पीड़िता तो जल्द से जल्द न्याय दिलवाया जाये। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक का पुतला दहन किया। इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, चरन जयसवाल, हबीब अहमद, कुलदीप कुमार, प्रमोद पाल, सोनू सिद्दकी, हेमंत माहरा, पंकज गुरूरानी एवं अगस्त लाल साह आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments