HomeBreaking Newsदुःखद खबर : सुहागरात की रात दूल्हा-दुल्हन की मौत; कमरे में दोनों...

दुःखद खबर : सुहागरात की रात दूल्हा-दुल्हन की मौत; कमरे में दोनों के शव मिले

ADVERTISEMENTS

UP News | उत्तर प्रदेश के अयोध्या से बेहद दुःखद खबर सामने आ रही है, यहां सुहागरात पर दूल्हा और दुल्हन की मौत हो गई। पत्नी का शव कमरे में बेड पर था, जबकि पति पंखे पर लटका हुआ था। रविवार सुबह 7 बजे तक दोनों नहीं उठे तो घरवाले जगाने पहुंचे। देखा तो कमरा अंदर से बंद था।

घरवालों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं आया। इसके बाद घरवालों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए। दूल्हे को फंदे से उतारा और दोनों को अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 7 मार्च यानी शुक्रवार को दूल्हा प्रदीप की शादी हुई थी। शनिवार सुबह दुल्हन विदा होकर घर आई थी। रविवार यानी आज रिसेप्शन था, जिसकी तैयारियां चल रही थीं। मामला कैंट के सहादतगंज मुरावन टोला का है।

दूल्हे का नाम प्रदीप है। दुल्हन शिवानी डीली सरैया की रहने वाली थी। बेटे और बहू की मौत पर मां रोते-रोते बेसुध हो गई। दूल्हे के भाई दीपक कुमार का कहना है- मैं मंडी सब्जी लेने गया था। घरवालों ने फोन कर घटना की सूचना दी। दरवाजा तोड़ा तो अंदर शव लटका हुआ था। भाई ने ऐसा क्यों किया? इसकी कोई जानकारी नहीं है। सब कुछ अच्छा चल रहा था। भाई प्रदीप घरों में टाइल्स लगाने का काम करते थे।

यह शनिवार रात शादी के बाद की दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर है।
यह शनिवार रात शादी के बाद की दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर है।

पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक टीम ने सैंपल लिए हैं। कमरा अंदर से बंद था ऐसे में मामला सुसाइड का लग रहा है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद वजह साफ होगी। पुलिस ने बताया कि 3 एंगल पर मामले की जांच की जा रही है।

दूल्हा टाइल्स लगाता था, दुल्हन 8वीं तक पढ़ी थी – 24 साल का दूल्हा प्रदीप घरों में टाइल्स लगाने का काम करता था। प्रदीप के एक भाई और 3 बहने हैं। 3 साल पहले पिता भद्दन की मौत हो चुकी है। 22 साल की दुल्हन शिवानी डीली सरैया की रहने वाली थी। वह 8वीं तक पढ़ी हुई थी। वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। छोटे भाई राम निहाल और बहन साक्षी की शादी नहीं हुई है।

लड़की के पिता बोले- 4-5 घंटे में क्या हुआ, यह पता नहीं – लड़की के पिता मंतू राम पासवान ने बताया- शनिवार सुबह 11 बजे बारात को विदा किया गया। सभी बाराती और दूल्हा-दुल्हन खुश थे। बारात विदा होकर जब यहां आई, तो 4-5 घंटे में क्या हुआ, यह पता नहीं है।

3 एंगल पर पुलिस की जांच

>> सुहागरात पर दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ हो। इसके बाद दूल्हे ने दुल्हन की हत्या कर दी, फिर खुद सुसाइड कर लिया हो। इस शक की वजह यह है कि दूल्हे का शव फंदे से लटका मिला।
>> विवाद के बाद पहले दुल्हन और फिर डरकर दूल्हे ने भी सुसाइड कर लिया हो। क्योंकि, जो भी हुआ है कमरे में ही हुआ है।
>> पुलिस के पहुंचने से पहले घरवालों ने दरवाजा तोड़ दिया था। ऐसे में पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। घर में कौन-कौन रिश्तेदार था। पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है। हालांकि, इसकी संभावना कम बताई जा रही है।

उत्तराखंड : सोने नहीं देती थीं जुड़वा नवजात बेटियां, मां ने तकिए से मुंह दबाया फिर चुन्नी से घोंट दिया गला

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments