HomeBreaking Newsहल्द्वानी : नियमों की अवहेलना पड़ी महंगी, धड़ाधड़ सीज हुए ऑटो रिक्शा

हल्द्वानी : नियमों की अवहेलना पड़ी महंगी, धड़ाधड़ सीज हुए ऑटो रिक्शा

ADVERTISEMENTS

बनभूलपुरा और काठगोदाम क्षेत्र में वृहद चेकिंग अभियान

सत्यापन न कराने वाले 27 लोगों के विरुद्ध 10-10 हज़ार की चालानी कार्यवाही

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। नियमों की अनदेखी करने वालों पर पुलिस की कड़ी नज़र है। आज 51 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई। जिसमें 9 ऑटो रिक्शा व एक बाइक सीज कर दी गई।

बनभूलपुरा और काठगोदाम क्षेत्र में वृहद चेकिंग अभियान
बनभूलपुरा और काठगोदाम क्षेत्र में वृहद चेकिंग अभियान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देश पर थाना बनभूलपुरा एवं काठगोदाम क्षेत्र में नीरज भाकुनी व दीपक बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा एक वृहद चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान थानाध्यक्ष वनभूलपुरा/काठगोदाम पुलिस टीम सहित पीएसी द्वारा ऐसे ऑटो और ई-रिक्शा चालकों एवं अन्य को चेक किया गया, जिन्होंने सत्यापन नहीं कराया व यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

सीज हुए ऑटो रिक्शा

वनभूलपुरा पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले 51 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 10 वाहन सीज (09 ऑटो, 01 बाइक) किए गए। साथ ही फड़ फेरी लगाकर मार्ग अवरुद्ध करने वाले 24 फड़ फेरी लगाने वालों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 10-10 हज़ार के कोर्ट चालान किए गए।

काठगोदाम पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाते हुए 50 लोगों के सत्यापन कराए गए 03 के विरुद्ध सत्यापन न कराने पर 10-10 हज़ार के कोर्ट चालान किये गए। इसके अतिरिक्त पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 22 के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 4,750 जुर्माना जमा करवाया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments