HomeUttarakhandNainitalHaldwani : पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर वन...

Haldwani : पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर वन बीट कर्मी

ADVERTISEMENTS

Haldwani News | उत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने जा रहा है, लेकिन इससे पहले ही वन विभाग के कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। पिछले 13 फरवरी से उत्तराखंड के सभी वन प्रभाग में वन बीट कर्मी/वन आरक्षी संघ कार्य बहिष्कार कर अनिश्चित हड़ताल पर हैं। वन कर्मियों के हड़ताल से जंगलों की सुरक्षा राम भरोसे है। वहीं पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आरक्षी संघ ने हल्ला बोलते हुए मंगलवार को हल्द्वानी के वन विभाग के कंजरवेटर भवन पर प्रदर्शन किया। साथ ही कर्मियों ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

हल्द्वानी में भी वन आरक्षी पिछले लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। जिसमें मुख्य मांग उत्तराखंड अधीनस्थ वन सेवा नियमावली 2016 को पुनः लागू किया जाए, 10 वर्षों तक संतोषजनक सेवा देने वाले अधिकारियों की पदोन्नति, वन आरक्षियों की वर्दी नियमों में संशोधन (एक स्टार), एक माह का अतिरिक्त वेतन एवं आहार भत्ता, समस्त वन आरक्षियों को वाहन भत्ता बढ़ोतरी की जाए। उन्होंने कहा 2016 से पहले नियमावली के अनुसार वन दरोगा को पदोन्नति दी जाती थी, जिसे प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने परिवर्तन किया।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

जिसके कारण बन बीट अधिकारियों के प्रमोशन नहीं हो पा रहे हैं। 12 साल होने के बावजूद भी उन्हें प्रमोशन नहीं मिल पा रहा है। हड़ताल पर गए कर्मचारियों ने कहा है कि पहले उन्होंने सांकेतिक हड़ताल कर विभाग को चेतावनी दी थी। लेकिन अब उनकी मांगे जब तक पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनका कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। वन कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से जंगलों की सुरक्षा की समस्या भी पैदा हो गई है।

हल्द्वानी : अस्पताल से कैदी फरार, पेट दर्द की शिकायत पर STH लाया गया था

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments