हल्द्वानी : ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, पत्नी की कुचलकर मौत

0
देहरादून में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चलते छह लोगों को कुचला, 4 की मौके पर मौत
सांकेतिक तस्वीर

Haldwani News | कमलुवागांजा में एक ई-रिक्शा को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार एक महिला छिटककर ट्रक के पहियों के नीचे आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। घटना में महिला का पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि एक अन्य रिश्तेदार को हल्की चोट आई है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया है।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

गोविंदपुरा सुभाषनगर निवासी बबलू पेशे से ई-रिक्शा चालक है। बुधवार रात उसे कुछ सामान छोड़ने के लिए मुखानी थानाक्षेत्र में त्रिमूर्ति मंदिर के पास जाना था। रात में वह सामान लेकर निकलता इससे पहले उसकी पत्नी ममता आर्या (37 वर्ष) ने घूमने की इच्छा जाहिर कर दी। बबलू ने सामान छोड़ने के बहाने उसे घुमाने का मन भी बना लिया। ई-रिक्शा में सामान लोड कर वह अपनी पत्नी ममता व रिश्तेदार पुष्पा के साथ निकल लिया।

त्रिमूर्ति मंदिर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। इससे ममता ट्रक के नीचे आ गई। ट्रक चालक उसे कुचलता हुआ फरार हो गया। ममता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बबलू व पुष्पा बुरी तरह घायल हो गए। बबलू को एसटीएच जबकि पुष्पा को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। जांच शुरू कर दी गई है।

हल्द्वानी : ताकुला के पास दो वाहनों में टक्कर, सात लोग घायल

रामनगर : 12 वर्षीय लड़की को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

ADVERTISEMENTS