HomeUttarakhandAlmoraधौलादेवी में दो दिवसीय फॉलोअप प्रशिक्षण शुरू, तमाम शिक्षक हुए शामिल

धौलादेवी में दो दिवसीय फॉलोअप प्रशिक्षण शुरू, तमाम शिक्षक हुए शामिल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। ब्लॉक संसाधन केंद्र धौलादेवी अल्मोड़ा में दो दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान का विकासखंड स्तरीय फॉलोअप प्रशिक्षण शुभारंभ हो गया है।

आज शक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री प्रेमा बिष्ट व ब्लॉक समन्वयक दिनेश चंद्र आर्य की उपस्थिति में सुबह की प्रार्थना के साथ प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। इसमें उपस्थित विभिन्न संकुलों के अध्यापकों द्वारा पूर्व में किए गए अनुभवात्मक प्रशिक्षण में सीखे गए नवाचारों का सबके समक्ष अपने विद्यालय में बनाएं टीएलएम/प्रोजेक्ट के द्वारा प्रस्तुतीकरण किया गया।

इस प्रस्तुतीकरण में सभी अध्यापकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिक्षकों द्वारा बताया गया निपुण स्कूलों में सीखे गए अनुभवों को अपने स्कूल में किस तरह लागू किया और इससे स्कूल के शैक्षिक व भौतिक वातावरण में काफी उत्तम प्रभाव दिखा। प्रशिक्षण में संदर्भ दाता की भूमिका जितेंद्र तिवारी व सहयोगी संस्था एपीएफ से मनीषा व निधि व शिक्षक मनोज कुमार, गिरीश सिंह, मंजुश्री आदि उपस्थित रहे। ब्लॉक संसाधन केंद्र धौलादेवी में अंत में ब्लॉक समन्वयक द्वारा प्रशिक्षण के प्रथम दिवस का समापन हुआ।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments