HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: डीएम और एसएसपी ने जनपदवासियों को दीं दीपावली की शुभकामनाएं

अल्मोड़ा: डीएम और एसएसपी ने जनपदवासियों को दीं दीपावली की शुभकामनाएं

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने जनपदवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्व की शुभकामनांए प्रदान की हैं। साथ ही इस दीप पर्व को आपसी प्रेम व भाई—चारे के साथ मनाने की अपील की है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने दीपावली की बधाई देते हुए अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दीपावली के त्यौहार के मौके पर प्रेम, सहानुभूति और मेल-जोल का दीपक प्रज्ज्वलित करें और सभी लोगों, खासकर जरुरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें। त्यौहार को भाई चारे के साथ सुरक्षात्मक तरीके से मनाएं।
वहीं एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने जनपदवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि शांतिपूर्वक, उल्लास एवं प्रेमभाव से पर्व मनाएं। उन्होंने आश्वस्त किया है कि सभी हर्षोल्लास के साथ पावन पर्व दीपावली मनाएं और अल्मोड़ा पुलिस सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments