रामलीला देख कर लौट रही बालिका झपट पड़ा तेंदुआ, घायल
सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी। बेतालघाट ब्लॉक के तल्ला बर्धो में रामलीला देखकर लौट रही दस साल की बालिका पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया। बालिका को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया।
ADVERTISEMENTS
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि 10 साल की मेघा पुत्री जगदीश सिंह निवासी तल्ला बर्धो रामलीला देखकर लौट रही थी। जैसे ही वह नहर के पास पहुंची उसी बीच एक तेंदुए ने उस पर घात लगाकर हमला कर दिया। घटना रात करीब 12 बजे की है। परिजनों द्वारा शोर मचाने पर तेंदुआ बालिका को घायल कर जंगल को भाग गया।
सीएचसी गरमपानी में हुआ उपचार
ग्रामीणों की मदद से मेघा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। इधर मल्ला बर्धो के ग्राम प्रधान भुवन सिंह ने बताया कि प्रशासन व वन विभाग की टीम को मामले की सूचना दे दी गई है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।