सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल। देवभूमि को नशामुक्त करने के उद्देश्य से जनपद पुलिस लगातार अभियान चलाए है। जिसके तहत मुक्तेश्वर पुलिस ने बड़े पैमाने पर अवैध भांग की खेती को नष्ट किया।
ADVERTISEMENTS
“नशा मुक्त देवभूमि” अभियान के अंतर्गत एसपी क्राइम नैनीताल हरबंस सिंह के पर्यवेक्षण में कमित जोशी थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुक्तेश्वर के कोकिलबाना क्षेत्र में बंजर भूमि में उगे भांग की अवैध फसल जो करीब 0.27 हेक्टेयर भूमि में थी नष्ट किया गया। इस दौरान पुलिस ने आस-पास के लोगों को नशे के दुष्परिणामों के संबंध में भी जागरूक भी किया। नशे के विरुद्ध नैनीताल पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।