HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : व्यापार मंडल की रानीखेत नगर इकाई कार्यकारिणी भंग

रानीखेत : व्यापार मंडल की रानीखेत नगर इकाई कार्यकारिणी भंग

ADVERTISEMENTS

तीन साल का कार्यकाल पूरा, प्रेस वार्ता

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की रानीखेत नगर इकाई की कार्यकारिणी को तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भंग कर दिया गया है। नव गठन होने तक पुरानी कार्यकारिणी ही कार्य करती रहेगी।

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष मोहन नेगी तथा जिला महामंत्री राजेंद्र प्रसाद पांडे ने प्रेस वार्ता में बताया कि नगर इकाई रानीखेत की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। अब नई कार्यकारिणी के गठन होने तक पुरानी कार्यकारिणी अस्थाई रूप से कार्य रूप से कार्य करते रहेगी।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

इसके साथ ही उन्होंने रानीखेत के सभी पदाधिकारीयों, पूर्व चुनाव समिति के सदस्यों व व्यापारियों आभार जताया। कहा कि शीघ्र ही नई चुनाव समिति का गठन कर सभी व्यापारियों को सदस्य्ता प्रदान की जाएगी। सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान में रानीखेत बाजार, जरूरी बाजार, धुलीखेत, चौबटिया, माल रोड, लाल कुर्ती, घींघारीखाल, थोक व्यापारियों को सम्मिलित किया जाएगा। इसके अलावा कुछ क्षेत्र में खनिया, गनियाद्योली, बद्रीव्यू की दुकानों को जोड़कर विस्तारिकरण किया जाएगा। ज्ञात रहे कि वर्तमान में नगर इकाई में 750 व्यापारी सदस्य हैं। नव सदस्यों को शामिल करने पर संगठन को बल मिलेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments