HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: सदस्यता अभियान निर्धारित समय पर पूरा करें—महेंद्र भट्ट

अल्मोड़ा: सदस्यता अभियान निर्धारित समय पर पूरा करें—महेंद्र भट्ट

✍️ अल्मोड़ा में भाजपा की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष
✍️ निकाय व पंचायत चुनावों में प्रत्याशी के लिए पदाधिकारियों का मन टटोला

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: भाजपा की पातालदेवी पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने पार्टीजनों की बैठक लेकर सदस्यता अभियान की समीक्षा की।उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान की प्रगति की जानकारी ली और सदस्यता अभियान को यथासमय यानी 25 सितंबर तक पूरा करने का आह्वान किया। इसके अलावा बैठक में उन्होंने निकाय चुनाव व पंचायत चुनावों के लिए प्रत्याशी चयन की दृष्टि से सभी पदाधिकारियों का मन टटोला और सभी से चुनावी तैयारी में जुटने का आह्वान किया। इस बैठक में प्रमुख रुप से सदस्यता अभियान व नगर निकाय चुनाव को लेकर चर्चा रही।

जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन महामंत्री अर्जुन बिष्ट ने किया। जिसमें नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू, जिला उपाध्यक्ष, सदस्यता अभियान के संयोजक प्रकाश भट्ट, सह संयोजक अरविंद बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रोतेला, राजीव गुरुरानी, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, दुग्ध संघ अल्मोड़ा अध्यक्ष गिरिश खोलिया, उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, बीना नयाल, मीना भैसोड़ा, जिला सह मिडिया प्रभारी जगत तिवारी, नमो एप कृष्ण बहादुर सिंह समेत नगर के पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, शक्ति केंद्र के संयोजक, बूथों के अध्यक्ष, नगर मंडल के समस्त मोर्चा पदाधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments