HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: पूरे कुमाऊं में आक्रोश रैली सफल बनाएं—पुष्कर सिंह भैसोड़ा

अल्मोड़ा: पूरे कुमाऊं में आक्रोश रैली सफल बनाएं—पुष्कर सिंह भैसोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✍️ एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष का आह्वान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: एनएमओपीएस उत्तराखंड द्वारा आगामी 26 सितंबर को आहूत आक्रोश रैली में एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल भी सक्रिय भागीदारी करेगा। एसोसिएशन के कुमाऊं मण्डल अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा व सचिव हरजीत ने संगठन की सभी जनपद शाखाओं को पत्र भेजकर अपने—अपने जनपदों में आक्रोश रैली को सफल बनाने का आह्वान किया है।

श्री भैसोड़ा ने कहा है कि पुरानी पेंशन की बहाली बेहद जरुरी है और इसके बदले सरकार की कोई और नीति/योजना स्वीकार नहीं बल्कि उसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को एनपीएस और यूपीएस के विरोध में आक्रोश रैली प्रस्तावित है। उन्होंने संगठन के सभी जनपदों के अध्यक्षों व सचिवों से कहा है कि इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए इसे सफल बनाएं। इधर संगठन के पूर्व मंडलीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती व पूर्व मंडलीय सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक ने भी सदस्यों से आक्रोश रैली को सफल बनाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments