HomeUttarakhandNainitalभवाली में निर्माण सामग्री लेकर जा रहा डंपर सड़क में पलटा

भवाली में निर्माण सामग्री लेकर जा रहा डंपर सड़क में पलटा

ADVERTISEMENTS

भवाली | हल्द्वानी से भवाली निर्माण सामग्री लेकर आ रहा डंपर बुधवार सुबह 7 बजे अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गया। डंपर चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार चालक दीपक कुमार (19) निवासी आंवला चौकी गेट हल्द्वानी बुधवार सुबह हल्द्वानी से सीमेंट और सरिया लेकर भवाली टमट्यूड़ा जा रहा था। डंपर खड़ी चढ़ाई में ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर सड़क में जा गिरा। सुबह का समय होने से बड़ा हादसा होने से टल गया। निवर्तमान सभासद इदरीश खान, किशन अधिकारी ने बताया कि पूर्व में पिकअप गिरने से एक व्यक्ति की मौत भी यहां हुई है। खड़ी चढ़ाई होने से चार हादसे पहले हुए हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments