HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: यूपीएस के विरोध में उतरा राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा

बागेश्वर: यूपीएस के विरोध में उतरा राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा

ADVERTISEMENTS

✍️ बांहों में काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, ओपीएस मांगी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: केंद्र सरकार की ओर से लागू की गई यूनिफाइड पेंशन स्कीम का राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा ने विरोध किया है। संगठन के कर्मचारियों ने लोनिवि कार्यालय के बाहर बांह में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया तथा सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की।

मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल जोशी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल जोशी ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन बहाल करने की बजाय नई-नई स्कीम लाकर कर्मचारियों को छलने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि यूपीएस के विरोध में कर्मचारी 30 अगस्त तक रोजाना बांंह में काला फीता बांधकर विरोध करेंगे। पुरानी पेंशन की मांग को लेकर शीघ्र ही आंदोलन की रणनीति भी तैयार की जाएगी। इस मौके पर जय दत्त पांडेय, राजेंद्र सिंह देवली, ममता बिष्ट, दया आनंद सिंह, गोकुल कुमार, भरत सिंह रावत, कमला रावत, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments