HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: उत्कृष्ट कार्य पर कई महिलाएं लखपति दीदी योजना के तहत सम्मानित

अल्मोड़ा: उत्कृष्ट कार्य पर कई महिलाएं लखपति दीदी योजना के तहत सम्मानित

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के आकांक्षी ब्लाक स्याल्दे में ‘लखपति दीदी’ योजनांंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान विकासखंड स्याल्दे में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

ब्लॉक समन्वयक गोविंद सिंह डसीला ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में योजना एक महत्वपूर्ण कदम है। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करना और उन्हें समाज में एक सम्मानजनक स्थान दिलाना है। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि हो रही है।इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने अपने सन्देश में कहा कि “लखपति दीदी” योजना सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति के लिए एक क्रांतिकारी पहल है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments