HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व. हयात सिंह कैड़ा को श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा: पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व. हयात सिंह कैड़ा को श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा, 9 अगस्त। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रखर नेत एवं द्वाराहाट के पूर्व ब्लाक प्रमुख हयात सिंह कैड़ा (98 वर्ष) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने शोक संवेदना में कहा कि स्व. हयात सिंह कैड़ा जमीन से जुड़े जीवट नेता थे और उनके निधन से उत्तराखंड ने एक अनुभवी नेतृत्व एवं राज्य आंदोलन का महत्वपूर्ण स्तंभ खो दिया है। श्री तिवारी ने कहा कि स्व. हयात सिंह कैड़ा का मार्गदर्शन उन्हें प्राप्त था। वे क्षेत्र की जन समस्याओं के निराकरण के प्रति जागरूक रहते थे और पिछले तीन वर्षों से बीमार थे। स्व. कैड़ा जी अपने दो पुत्र व चार पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उन्होंने पार्टी की ओर से स्व. कैड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Advertisement

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments