HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: 08 सूत्रीय मांगों को लेकर एनएसयूआई फिर मुखर, धरना शुरु

बागेश्वर: 08 सूत्रीय मांगों को लेकर एनएसयूआई फिर मुखर, धरना शुरु

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: आठ सूत्रीय मांगों को लेकर एनएसयूआई एक बार फिर मुखर हो गई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। यहां हुई सभा में विवि पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन उग्र करने की चेातवनी दी है।

ADVERTISEMENTSAd

एनएसयूआई कार्यकर्ता शुक्रवार को बीडी पांडे कैंपस में पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कैंपस में पर्यावरण मित्र की नियुक्त आज तक नहीं हो पाई है। इससे स्व्च्छता अभियान पर पलीता लग रहा है। सामान्य वर्ग छात्रावास व महिला छात्रावास का संचालन नहीं होने से छात्र परेशान हैं। दूर-दराज से आने वाले छात्र महंगे दामों पर किराये पर रहने को मजबूर हैं। वक्ताओं ने परिसर में पार्किंग व्यव्स्था करने, विज्ञान लैब भवन हैंडओवर करने, छात्रावास भवन संचालित करने तथा परिक्षाओं में हो रही त्रृटियों को दूर करने को लेकर वह आंदोलित हैं। यदि उनकी मांगों को अनदेखा किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर संस्कार भारती, हरीश नेगी, ललित कुमार, हर्ष गोस्वामी, सागर जोशी, सौरभ धौनी, राहुल बाराकोटी, संजय जोशी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments