HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार पुतला, रोशन रतूड़ी के खिलाफ कराई...

बागेश्वर: कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार पुतला, रोशन रतूड़ी के खिलाफ कराई एफआईआर

✍️ राहुल के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी व मंगलौर की घटना से कांग्रेस लाल

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल बयानबाजी करने तथा मंगलौर की घटना पर कांग्रेस लाल हो गई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। साथ ही कोतवाली पुलिस में रोशन रतूड़ी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुवार को एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओ ने कहा कि दस जुलाई को मंगलौर विधानसभा में हुए उपचुनाव में प्रदेश सकरार ने जो गुंडागर्दी दिखाई वह किसी से छिपी नहीं है। विरोध करने पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व सीएम हरीश रावत, यशपाल आर्य, सुमित हृदयेश समेत हरिद्वार के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने का काम सरकार ने किया है। लोकतंत्र की हत्यारी सरकार को कतई बख्शा नहीं जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। यहां नेता प्रतिनक्ष राहुल गांधी के खिलाफ रोशन रतूड़ी पर अर्नगल बयानबाजी का आरोप लगाया। पुलिस में उनके खिलाफ प्रथमिकी दर्ज कराई है। इस मौके पर पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, भैरव नाथ टम्टा, गीता रावल, गोपा धपोला, कवि जोशी, कुंदन गिरी, हरीश त्रिकोटी, लक्ष्माी धर्मशक्तू, नवीन साह, राजेंद्र परिहार, मुन्ना पांडे, किरन जोशी, गोकुल परिहारआदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments