HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: वन भूमि हस्तांतरण के मामलों को कदापि लंबित न रखें— विनीत

अल्मोड़ा: वन भूमि हस्तांतरण के मामलों को कदापि लंबित न रखें— विनीत

ADVERTISEMENTS

✍️ जिलाधिकारी ने प्रकरणों की समीक्षा की और दिए निर्देश

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिलाधिकारी विनीत तोमर ने आज निर्माण विभागों से संबंधित अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट में ली। जिसमें जनपद की सड़कों, पेयजल योजनाओं एवं अन्य विकास कार्यों के लिए होने वाली वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया के संबंध में चर्चा हुई और डीएम ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी वन भूमि हस्तांतरण संबंधी प्रकरणों का समय पर निस्तारण करें और अपने स्तर पर उन्हें लंबित न रखें।

उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देशित किया कि उनके पास अन्य विभागों से आने वाले प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण करने वाले संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि वन भूमि हस्तांतरण में जो भी प्रक्रियाएं होनी हैं, उन्हें संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर कर लिया जाए। । साथ ही जिलाधिकारी ने लोनिवि, पीएमजीएसवाई, जल निगम, जल संस्थान के अधिशाषी अभियंताओं तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उक्त प्रक्रिया में दस्तावेजों को सही प्रारूप में ऑनलाइन किया जाए और अन्य सभी प्रक्रियाओं को पूरी करते हुए कार्यों की स्वीकृति प्राप्त की जाए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि जिन कार्यों में विवाद उत्पन्न हो रहे हैं, उन विवादों को निस्तारित करते हुए कार्य किया जाए। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, उपजिलाधिकारी, कार्यदाई संस्थाओं के अधिशाषी अभियंता समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments