HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: अधिवक्ताओं को पढ़ाया तीन नये कानूनों का पाठ

अल्मोड़ा: अधिवक्ताओं को पढ़ाया तीन नये कानूनों का पाठ

✍️ 05 दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरु, जिला न्यायाधीश ने किया शुभारंभ

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: उच्च न्यायालय, नैनीताल के निर्देशानुसार यहां जजी परिसर में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज शुरु हो गया है। इसके जरिये न्यायिक अधिकारियों द्वारा अधिवक्ताओं को तीन नये कानूनों की बारीकियां समझाई जा रही हैं। यह प्रशिक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित किया गया है।

आज जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर जजी परिसर अल्मोड़ा में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जो पांच दिन चलेगा। शुभारंभ कार्यक्रम में अपर जिला जज रमेश सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दयाराम, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रविन्द्र देव मिश्र, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) शुभांगी गुप्ता व न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि अरोड़ा आदि ने प्रशिक्षण​ दिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा की सचिव शची शर्मा ने बताया कि यह प्रशिक्षण उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत अधिवक्ताओं को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 से रुबरु कराया जाना है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments