HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: समारोहपूर्वक मनाई जाएगी हेलन केलर की जयंती

अल्मोड़ा: समारोहपूर्वक मनाई जाएगी हेलन केलर की जयंती

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ अल्मोड़ा द्वारा हर वर्ष की भांति इस दफा भी आगामी 27 जून को प्रसिद्ध समाज सेविका, लेखिका एवं दिव्यांगों की प्रेरणास्रोत हेलन केलर की जयंती भव्य रुप से मनाई जाएगी। यह कार्यक्रम प्रेरणा सदन में पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित होगा। यह जानकारी संघ के महासचिव महेंद्र सिंह अधिकारी ने दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उन्होंने बताया कि इस समारोह में दृष्टिबाधितों द्वारा सांस्कृतिक एवं संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा दृष्टिबाधितों को प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि वे समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। इसी क्रम में जंयती समारोह की तैयारी के सिलसिले में आज संघ की बैठक संघ कार्यालय में महेंद्र सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें तैयारियों पर चर्चा हुई और जिम्मेदारी बांटी गई। अधिकाधिक लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई। बैठक में चंद्रमणि भट्ट, स्वाति तिवारी, हेमा डालाकोटी, श्याम सुंदर, एमसी कांडपाल, डा. जेसी दुर्गापाल, शंकर दत्त भट्ट, मोहन गोस्वामी आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments