HomeBreaking Newsकिच्छा ब्रेकिंग : कंटेनमेंट जोन में 12 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव,...

किच्छा ब्रेकिंग : कंटेनमेंट जोन में 12 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, प्रशासन में हड़कंप

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

किच्छा। किच्छा में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे जनता में भय का माहौल कायम हो रहा है। नगर के उत्तरांचल कॉलोनी में बनाए गए कंटेनमेंट जोन में स्थानीय लोगों के लिए गए सैंपल में 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। प्रशासन की टीम द्वारा पॉजिटिव पाए गए लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराने की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व उत्तरांचल कॉलोनी में कोरोना मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने क्षेत्र को सील करते हुए कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया था और संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल लेते हुए जांच के लिए भेज दिया था।

आज आई रिपोर्ट में 12 लोगों में कोरोना संक्रमण मिलने के बाद स्थानीय लोगों सहित प्रशासन में हड़कंप मच गया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एच सी त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन द्वारा आगे की तैयारी शुरू कर दी गई है। डॉ. त्रिपाठी ने जनता से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए सार्वजनिक स्थानों पर जाने की दशा में मास्क का उपयोग अवश्य करने की अपील की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments