HomeAccidentUttarakhand : खाई में गिरा ट्रक; एक की मौत, दो घायल

Uttarakhand : खाई में गिरा ट्रक; एक की मौत, दो घायल

Uttarakhand News | रुद्रप्रयाग में तिलवाड़ा मार्ग पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक तिलवाड़ा मार्ग पर लाटा बाबा गेस्ट हाउस के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गया। बताया जा रहा है कि ट्रक (UK14 CA 5030) में तीन लोग सवार थे। जिनमे से एक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दो गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना रात 11 बजे के करीब की बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सूचना मिलते ही मौके पर एसडीआरएफ और रुद्रप्रयाग पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया। एसडीआरएफ और पुलिस ने संयुक्त रेस्क्यू कर खाई में गिरे लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि ट्रक नियंत्रित होकर खाई में जा गिर गया। एसडीआरएफ ने बताया कि ट्रक में तीन लोग सवार थे। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों उत्तराखंड के ही रहने वाले हैं। हादसे के तुरंत बाद नजदीकी अस्पताल में दोनों घायलों का उपचार चल रहा है।

हादसे में सूरज नाम के व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि विशाल निवासी पीपलकोटी और सुरेन्द्र निवासी नारायण बगड़ चमोली घायल हो गए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments